Raigarh News
सटोरिए करन चौधरी का जमानत अर्जी खारिज

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड कार्रवाई में पिछले दिनों गिरफ्तार हुए सटोरिये करन चौधरी की जमानत अर्जी रायगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दी है।
सटोरिया करन चौधरी 6 माह तो दूर 24 घंटे में ही कोर्ट से जमानत की गुहार लगाने लगा जिसे रायगढ़ कोर्ट ने ठुकरा दिया पुलिस ने 12 मई को उसे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाने के आरोप में पकड़ा था इसके पहले एक वीडियो जारी कर उसने सबूत होने पर 6 माह तक जमानत नहीं कराने का दावा किया था लेकिन 24 घंटे भी नहीं लगे गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसी दिन रायगढ़ कोर्ट में उसकी जमानत का आवेदन लग गया जिसकी सुनवाई 14 मई को हुई और सीजीएम नेहा यति मिश्रा ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके आवेदन को खारिज कर दिया अब हाई कोर्ट में जमानत आवेदन लगाया जाएगा।
