Raigarh News

पुण्यतिथि पर याद किये गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

रायगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मिनीमाता चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान के साथ चक्रधर नगर जूटमिल मंडल के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें विनम् स्मरण किया।
इस दौरान जिला महामंत्री विकास केडिया, जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे , कोषाध्यक्ष सनत नायक सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही। भाजपा नेताओं ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय व एकात्म मानववाद के विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button