Raigarh News
पेंशन और वेतन निर्धारण विसंगति के समाधान के लिए 28 जनवरी को सारंगढ़ में होगा शिविर
*पेंशन और वेतन निर्धारण विसंगति के समाधान के लिए 28 जनवरी को सारंगढ़ में होगा शिविर*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जनवरी 2026/ राज्य स्थापना के रजत जयंती में संचालनालय पेंशन और भविष्य निधि छत्तीसगढ़ तथा संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के निर्देश पर जिला कोषालय कार्यालय पुराना कचहरी सारंगढ़ में 28 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पेंशन और वेतन निर्धारण के विसंगति का निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में वित्त विभाग के सहायक संचालक और लेखा अधिकारी सारंगढ़ आकर मार्गदर्शन देंगे।
