Raigarh News

डी डी एस स्कूल बिर्रा में समन्वयक हरिराम जायसवाल का बिदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

डी डी एस स्कूल बिर्रा में समन्वयक हरिराम जायसवाल का बिदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित
छ ग पेंशनर समाज के
‌ के कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष बी एल चंद्राकर भी हुये शामिल
सारंगढ़
संकुल केन्द्र डी डी एस बिर्रा स्कूल में जिला मिशन समन्वयक हरिराम जायसवाल को अधिवार्षिकी आयु पूर्णता पर सेवानिवृत होने पर भावभिनी विदाई दी गयी एवं आत्मीय सम्मान किया गया।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रितेश रमण सिंह जी जनपद सदस्य राजमहल बिर्रा से ,अध्यक्षता श्रीमती पीलीबाई साहू सरपंच बिर्रा,विशिष्ट अतिथि पेंशनर समाज के कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष बी एल चंद्राकर बिलाईगढ से एवं मणिलाल कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता बिर्रा से शामिल रहे।जायसवाल जी अपने सेवाकाल में बहत ही मेंहनती एवं लगनशील रहे है,उनके उपलब्धि एवं प्रशंसनीय कार्यों को याद किया गया।अपने उद्बोधन में हरिराम जायसवाल जी ने कहा कि शासकीय सेवकों का सेवानिवृत होना कार्यों का अंत नहीं बल्कि नई जिम्मेदारी की शुरूवात रहती है।पेंशनर समाज के कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष ने जायसवाल जी को प्रशंसनीय सेवा काल उपलब्धि पर बधाई दी एवं स्टाफ को उनके नक्शे कदम पर चलते शिक्षा तकनीकी को बेहतर बनाये रखने का सीख दिये ।चंद्राकर जी ने पेंशनर समाज संघ की उपलब्धि को बताते हुये छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बेहतर पेशनर संघ होने की बात कही एवं बम्हनीनडीह विकास खंड के सेवा निवृतों को पेंशनर समाज में जुडने आमंत्रित किये एवं जायसवाल जी को पेंशनर समाज में प्रवेश दिलाए। मौके पर लखनलाल कश्यप,गुरूप्रसाद भाटपहरे,किशोर देवांगन,बिलाईगढ से रूखमन सिंह सरदार,किशन साहू,रामजी साहू एवं सुन्दर निराला सहित संकुल केन्द्र के समस्त सटाफ भारी संख्या में शामिल रहे।कार्यक्रम का बेहतर संचालन देवनारायण चौहान ने किया ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button