Raigarh News

बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रशर पर दिखावे की सीलिंग!

रसूखदार मालिक को बचाने का खेल शुरू

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बरमकेला ब्लाक स्थित साल्हेओना के (ठंइं टंपकलंदंजी डपदमतंसे ैंसीमवदं) ‘बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रशर’ में एक गरीब मजदूर रवि विशाल की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश की आग भडक़ उठी है। जब एक मासूम जान चली गई, जब परिजनों की चीख-पुकार से आसमान दहल गया और जब सोशल मीडिया पर धूल और खून से सनी लाश की तस्वीरें वायरल हुईं, तब जाकर जिला प्रशासन और खनिज अमले की कुंभकर्णी नींद खुली।
आनन-फानन में बुधवार को खनिज अधिकारी अपनी टीम लेकर क्रशर को सील करने और कारण बताओ नोटिस थमाने पहुंच गए। लेकिन जनता सीधे शब्दों में पूछ रही है कि यह वाकई कोई सख्त कार्रवाई है या महज एक सरकारी नौटंकी, जिससे रसूखदार उद्योगपति के गुनाहों पर लीपापोती की जा सके?
खनिज विभाग का आधिकारिक तौर पर कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर क्रशर को तत्काल प्रभाव से सील किया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या विभाग को इस भारी उल्लंघन की भनक पहले नहीं थी? साल 2022 से चल रहे इस क्रशर में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। न तो वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम थे और न ही बेबस मजदूरों का कोई बीमा कराया गया था।
श्रम कानूनों को ठेंगे पर रखकर मौत का यह कुआं बेखौफ धड़ल्ले से चल रहा था। क्या सरकारी अधिकारी किसी गरीब मजदूर की बलि चढऩे का ही इंतजार कर रहे थे? आज जो सीलिंग की यह हड़बड़ी दिखाई जा रही है, वह वास्तविक कार्रवाई नहीं, बल्कि विभाग द्वारा अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने का एक घटिया पैंतरा नजर आता है।
बीमारी का रूप देने की नाकाम कोशिश
हद तो तब हो गई जब क्रशर प्रबंधन ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए इस हादसे को ‘बीमारी’ का रूप देने की नाकाम कोशिश की। जनपद सदस्य पूजा सोनी चौहान के गंभीर आरोपों ने साफ कर दिया है कि क्रशर की बेल्ट में फंसने या करंट लगने से हुई इस दर्दनाक मौत को पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया गया था।
जब सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने असल सच बयां कर दिया जिसमें मृतक का शरीर धूल में सना हुआ और नाक-मुंह से खून बहता साफ दिख रहा है तब जाकर इस प्रशासनिक लीपापोती की पोल खुली। क्या उद्योगपति रमेश कुमार अग्रवाल का रसूख और पैसा इतना बड़ा है कि इस सिस्टम में एक गरीब की जान की कोई कीमत ही नहीं बची?
एक फ्लाप सरकारी हथकंडा
यह ‘कारण बताओ नोटिस’ और ‘सीलिंग’ की कागजी कार्रवाई कुछ और नहीं, बल्कि आम जनता के गुस्से को शांत करने का एक फ्लाप सरकारी हथकंडा है। सीधे शब्दों में कहें तो यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। रसूखदार मालिक (ठंइं टंपकलंदंजी डपदमतंसे ैंसीमवदं) को बचाने के लिए ‘नोटिस-नोटिस’ का जो खेल खेला जा रहा है, उसे इलाके की जनता अब अच्छे से समझती है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button