Raigarh News

महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की तैयारियां तेज, कृष्णा विहार और पार्क एवेन्यू में हुईं बैठकें

रायगढ़, 8 सितंबर। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अग्र समाज की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में कृष्णा विहार और पार्क एवेन्यू सोसाइटी में अग्र समाज के नागरिकों एवं मातृशक्ति की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में आगामी जयंती समारोह, शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कृष्णा विहार सोसाइटी में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों के संचालन के लिए सर्वसम्मति से देवेन्द्र अग्रवाल (पिंकू) को संयोजक और रूपाली अग्रवाल (बंसल) को संयोजिका मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कृष्णा कॉम्प्लेक्स के सामने एक विशाल पंडाल लगाया जाएगा। यहां ढिमरापुर जोन की विभिन्न कॉलोनियों से अग्र समाज के बंधु एवं परिवारजन एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी लोग एक साथ रैली के रूप में मुख्य गांधीगंज शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

बैठक में डॉ. अजय अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि महाराजा अग्रसेन जयंती और शोभायात्रा के अवसर पर अग्र समाज के व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखें। उन्होंने कहा कि इससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार के साथ जयंती समारोह और शोभायात्रा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।

वहीं पार्क एवेन्यू सोसाइटी में आयोजित बैठक में जयंती कार्यक्रमों के समन्वय के लिए सर्वसम्मति से संजय अग्रवाल (एस.एस.) को संयोजक और तारा बेरीवाल को संयोजिका नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य दयानंद अग्रवाल ने समाज के व्यापारियों से जयंती के दिन कम से कम दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लोगों से भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देने की अपील की।

दोनों बैठकों में जयंती समारोह को लेकर समाज के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कृष्णा विहार की बैठक में अशोक अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राकेश जिंदल, विजय अग्रवाल, ए.डी. अग्रवाल, बी.के. अग्रवाल, पवन कुमार जैन, विकास, यश अग्रवाल, राहुल बंसल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विनोद बट्टीमार, सुरेश कुमार मित्तल, विनय जिंदल, नवीन जैन, सुनील कुमार जिंदल, नेहा जैन, प्रिया गोयल, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल एवं गणेश लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

पार्क एवेन्यू सोसाइटी की बैठक में दयानन्द अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, डॉ. साहिल बंसल, कौशल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, नटवर नहारिया, संजय गोयल, सुशील कुमार अग्रवाल, हनुमान रुंगटा एवं आनंद नहाडिया सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।

बैठकों के दौरान जयंती समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों, शोभायात्रा में समाज की सहभागिता और आयोजन के समन्वय को लेकर चर्चा की गई। कृष्णा विहार और पार्क एवेन्यू सोसाइटी के सदस्यों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को भव्य स्वरूप देने और आयोजन में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button