Raigarh News

विद्युत टावर मुआवजे के लिए घरघोड़ा में गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा विकासखंड में विद्युत टावर और ट्रांसमिशन लाइन से प्रभावित किसानों को लंबे समय से मुआवजा न मिलने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस पूरी तरह मुखर नजर आ रही है। जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भू-अर्जन अधिकारी, घरघोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि विकासखंड के बैहमुड़ा, खर्रामुड़ा, चुहकीमार, टेरम और ढोरम सहित कई अन्य ग्रामों में किसानों की निजी जमीनों पर विद्युत टावर और ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य वर्षों पहले पूरा हो चुका है। इसके बावजूद, आज तक कई प्रभावित किसानों को उनकी पात्र मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि वे न्याय के लिए लंबे समय से संबंधित कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button