Raigarh News

मंगल टायर रिसाइक्लिंग प्लांट में भीषण विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

रायगढ़। खरसिया स्थित एक टायर रिसाइक्लिंग प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में नौ महीने की एक बच्ची भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह घटना चोड़हा स्थित मंगल कार्बन प्लांट में तब हुई जब पुराने टायर गलाने (रिसाइक्लिंग) की प्रक्रिया चल रही थी। अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने आसपास के कर्मचारियों को आग और गर्म गैस की चपेट में ले लिया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में इंद्रजीत खडिय़ा, साहेब राम (40), शिव (28), इंद्रवद (19), प्रिया, उदासीन और उनकी नौ महीने की बेटी भूमि शामिल हैं। विस्फोट के सटीक कारण की जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रक्रिया के दौरान दबाव बढऩे या किसी तकनीकी खराबी को इसकी वजह माना जा रहा है।
घटना की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। प्लांट परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी प्लांट में सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर भी विशेष नजर रख रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button