Raigarh News

छपोरा में खनिज के अवैध उत्खनन करने पर पोकलेन मशीन की हुई जप्ति

*छपोरा में खनिज के अवैध उत्खनन करने पर पोकलेन मशीन की हुई जप्ति*

*संयुक्त दल ने किया बेलटिकरी एवं छपोरा क्षेत्र का निरीक्षण*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 27 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम बेलटिकरी एवं छपोरा क्षेत्र में राजस्व विभाग एवं खनिज अमला द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम छपोरा में गौण खनिज पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन मशीन पर नियमानुसार जप्ति एवं सुपुर्दी की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध रेत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश पर की जायेगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button