Raigarh News
पी एम श्री सेजेस सारंगढ़ की विद्यार्थी रंजना भारद्वाज का चयन मेडिकल कॉलेज के लिए
सारंगढ सेजेस सारंगढ़ को एक और गौरवान्वित करने वाला पल. आया है जिसमें पी एम श्री सेजेस सारंगढ़ की एक और विद्यार्थी का चयन मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ। रंजना भारद्वाज सेजेस सारंगढ़ की विद्यार्थी रही है।ग्राम रक्सा के बोधराम भारद्वाज की सुपुत्री रंजना कुमारी भारद्वाज का शासकीय मेडिकल कॉलेज, महासमुंद में एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु चयन हुआ है।यह उपलब्धि रंजना भारद्वाज
की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी इस सफलता से स्कूल स्टाफ , परिवार के सदस्य के साथ-साथ पूरे सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करें।
