Raigarh News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोइंग में धान खरीदी शांतिपूर्ण संपन्न

रायगढ़ । सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोइंग पंजीयन क्रमांक 845 में सत्र 2025-26 धान खरीदी शांति पूर्वक संपन्न हो गया । इस बार कुल 1236 किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया था जिनमें से 1045 किसानों ने धान बेचा। समिति के अंतर्गत आने वाले 13 गांव के कुल 1819 हेक्टेयर रकबा धान खरीदी हेतु पंजीकृत किया गया था। इसमें 198 हेक्टेयर रकबा किसानों ने समर्पण कर दिया। इस सत्र 69877.60 क्विंटल धान खरीदी की गई जिसमें धान मोटा 44922 क्विंटल तथा सरना 24955.60 क्विंटल धान खरीदी की गई। पिछले साल की बात करें तो 77596 क्विंटल के विरुद्ध 69877.60 क्विंटल धान खरीदी की गई जिसमें लगभग 8000क्विंटल कम धान खरीदी हुई है। इस बार कम धान खरीद को लेकर धान उत्पादन कम होना बताया जा रहा है। इस बार लोइंग धान खरीदी केंद्र में किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न नहीं हुआ और न ही किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। धान खरीदी के सफल संचालन के लिए समिति प्रबंधक धनेश्वर राठौर को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक धनेश्वर राठौर ने इसका श्रेय समिति के समस्त स्टाफ कर्मचारीयों और समिति सदस्यो को दिया है जिनके कुशल क्रियान्वयन और मार्गदर्शन मिला। समिति में अभी तक 38230 क्विंटल धान उठाव हो चुका है जबकि 31647.60क्विंटल धान शेष है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button