Raigarh News

घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता के 10 दिनों मे पिता और माता का निधन, परिवार में शोक की लहर

घरघोड़ा। घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता की माता सावित्री गुप्ता का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता के पिता कृष्ण गोपाल का निधन 16 मई 2026 को हुआ था। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि 25 मई 2026 को उनकी माता ने भी अंतिम सांस ले ली। महज 10 दिनों के भीतर माता-पिता दोनों का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार द्वारा लगातार उनका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन नियति के आगे सभी प्रयास असफल रहे। माता पिता दोनों नाती पोतो से खेलता भरा पूरा परिवार छोडक़र चले गए। माता-पिता दोनों के निधन से तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता और उनका पूरा परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। इस दुखद समाचार के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button