पवन साय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न,बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान सहित 5 लोगो ने विधिवत भाजपा में किया प्रवेश

सारंगढ जिला संगठनात्म बैठक में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने अपने उद्बोधन में सारंगढ और विलाइगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सारंगढ, विलाइगढ़ क्षेत्र में भाजपा के सभी मंडल,बूथों आदि में संगठन का कार्य पूर्ण हो चुका है।बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पहले जिले के सभी पदाधिकारियों का परिचय लिया फिर इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल,सहप्रभारी श्रीमती विद्या सिदार,रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का समापन और आभार जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने किया और मंच संचालन महामंत्री द्वारिका साहू ने किया।
आज के इस संगठनात्मक बैठक के समापन के बाद बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ विद्या किशोर चौहान ने अपने जनपद सदस्य और साथियों के साथ जिसमे श्रीमती यशोदा वर्मा जनपद सदस्य बरमकेला, घनश्याम इजारदार जनपद सदस्य बरमकेला, रोहित वर्मा और ओमप्रकाश चौहान ने आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष के समक्ष विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहना कर भाजपा पार्टी में प्रवेश किया।
आज के इस जिला पदाधिकारीयो की बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक शमशेर सिंह,श्रीमती केराबाई मनहर,कामदा जोल्हे,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,डॉ दिनेश जांगड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,दीनानाथ खूंटे,भुवन मिश्रा,वैजयंती लहरे,मनोज जायसवाल,प्रकाश अग्रवाल,निखिल बानी,अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिया,दुर्गा ठाकुर, जीवन रात्रे,हरि नाथ खुंटे सभी मंडल के अध्यक्ष,महिला मोर्चा,अजा मोर्चा,पिछड़ा मोर्चा,किसान मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,अजजा मोर्चा के जिला पदाधिकारी,सहित कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज के इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दिया।

