Raigarh News

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पहचान प्रमाण पत्र जारी करने समीक्षा बैठक का आयोजन*

*ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पहचान प्रमाण पत्र जारी करने समीक्षा बैठक का आयोजन*

*शासकीय योजनाओं से लाभ पाने ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज माना गया*

समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम में प्रदप्त प्रावधान अनुसार जिले के निवासी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष रूप से आवश्यक दस्तावेज के रूप में राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल के माध्यम से पहचान प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को मिशन मोड में करने हेतु कलेक्टर डाक्टर संजय कन्नौजे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उभयलिंग समुदाय हेतु संचालित विभागीय योजनाओं के संबंध में समुदाय के प्रतिनिधियों को जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला, सहायक संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, स्वयं सेवी संस्था निश्चय समिति से श्रीमती रूमा बोस सहित उभय लिंगी समुदाय के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button