spot_img

Latest Posts

जिले के प्रमुख स्कूलों में “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन। छात्र-छात्राओं और नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।

जिले के प्रमुख स्कूलों में “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन। छात्र-छात्राओं और नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।

🔶 सेल्फी QR Code स्कैन कर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ‘साइबर जागृति अभियान’ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में इस राज्य-व्यापी अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को हुई है, जो 2 अक्टूबर 2026 तक कुल 7 चरणों में जारी रहेगी।

इसी कड़ी में आज जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों के अंतर्गत विभिन्न गाँवों, स्कूलों, कॉलेजों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अभियान के तहत आम नागरिकों को यह निर्देश भी दिए गए कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी,पासवर्ड साझा न करें, किसी भी संदेहास्पद या अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से हो रही वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से सचेत रहें, तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।

साथ ही, इस अभियान में जन-भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए ‘साइबर जागृति अभियान’ के आधिकारिक सेल्फी QR Code को स्कैन कर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। ताकि, यह अभियान अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक जनभागीदारी अभियान के रूप में पहुंच सके।

वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss