Raigarh News

विश्व तंबाखू निषेध दिवस* *जिदगी चुने तंबाखू नहीं–डा निराला पूर्व सीएमएचओ

*विश्व तंबाखू निषेध दिवस* *जिदगी चुने तंबाखू नहीं प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व स्तर पर तंबाखू निषेध दिवस के रूप में मनाते है तंबाखू एक सामान्य सा दिखने वाला पौधा है जिसमे निकोटिन नमक रसायन होता है जिसे नशे के रूप में सदियों से उपयोग किया जा रहा है इस कारण यह पौधा एक नशीले पौधा के रूप में जाना जाता है इस पौधा में हजारों प्रकार के रासायनिक पदार्थ मिले होते है जो खतरनाक व जानलेवा साबित हो रहे है तंबाखू में बहुत जल्द लत लग जाने की क्षमता होती है ये आसानी से मिल जाता है एवं सस्ता होने के कारण नशे के रूप में उपयोग होने लगता है एवं एक बहुत बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनते जा रहा है प्रति वर्ष इसके प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष कारणों से 13 लाख लोगों की मौतें प्रति वर्ष हो रही है यह देश की उत्पादकता एवं अर्थ व्यवस्था के लिए भी एक चुनौती है संतोष की बात है कि तंबाखू के कारण होने वाले मौत को आसानी से रोका जा सकता है तंबाखू पूरी दुनिया के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है देश के साथ हमारे प्रदेश भी अछूता नहीं है तंबाखू उद्योग में लगे लोग तरह तरह के हथकंडे अपना कर बच्चे एवं युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास करते है हमें अपने बच्चे ओम युवाओ को इस हथकंडे से बचाना होगा तंबाखू नियंत्रण के कार्यक्रमों को गति देने के लिए भारत सरकार राज्य सरकार इसे COTPA एक्ट के अंतर्गत रख कर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विद्यालयों में जागरूकता अभियान चला कर शिक्षण संस्थाओं को तंबाखू मुक्त बनाया जा रहा है बच्चों के द्वारा तंबाखू उत्पाद को खरीदना ,बेचना प्रति बंधित है तथा शैक्षणिक संस्था के 100 गज के सीमा में तंबाखू उत्पाद विक्रय पूर्णतः प्रति बंधित है तंबाखू को कई रूप में उपयोग में लाया जाता है जिसमे धुआँ सहित मुख्यतः बीड़ी ,सिगरेट ,हुक्का ( एक सिगरेट से जिंदगी के 11 मिनट कम होते है) तथा धुआं रहित में मुख्यतः खैनी ,गुटखा,पान के साथ आदि इस कारण तंबाखू का असर लोकल एवं सिस्टमिक दोनों रूपों में होता है तंबाखू उपयोग के दुष्परिणाम के रूप में मुंह का कैंसर होना ,छोटा मुंह होना ,फेफड़े का कैंसर का होना ,लगातार उपयोग से ब्लड प्रेशर का बढ़ना ,ब्लड प्रेशर के बढ़ने से असंक्रामक रोगों की श्रेणी में आना जिसमे हार्ट अटैक ,स्ट्रोक का होना आदि शामिल होता है यही कारण है आज कम उम्र में लोगों को अचानक दिल का दौरे पड़ता है और मौते समुदाय में हो रही है इस कारण से तंबाखू का प्रतिकार जरूरी है तंबाखू के लगातार उपयोग से अनिद्रा होती है बाद में ये मानसिक रोगी का कारण बनता है तंबाखू के लगातार उपयोग से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है पाचन ठीक से नहीं होना भूख कम लगाना ,नियमित व ठीक से दस्त न होना पेट फूला फुला सा लगना आदि तंबाखू के नियमित उपयोग से पुरुषों में नपुंसकता का होना ,महिलाओं में बांझपन होना ,महिलाओं में समय से पहले प्रसव होना ,कम वजन के बच्चे का पैदा होना ,या फिर मृत जन्म होना ,इसके अतिरिक्त दांतों के रंग में बदलाव होना ,मुंह से दुर्गंध आना इस प्रकार के नुकसान तंबाखू के उपयोग से होता है *तंबाखू का कश* परिवार की खांसी ,जेब की खाली ,जिंदगी की बर्बादी तंबाखू उत्पाद के नुकसान से बचना आसान है बनिस्पत उपचार आइये जिंदगी चुने तंबाखू नहीं। डॉ एफ आर निराला पूर्व सीएमएचओ सारंगढ़ बिलाईगढ़

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button