Raigarh News
डीईओ डहरिया ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए ली गई बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों को दिया शो काज नोटिस
डीईओ डहरिया ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए ली गई बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों को दिया शो काज नोटिस

सारंगढ शिक्षकों दया सागर चौहान (व्याख्याता), सचिदानंद नायक (व्याख्याता), रणविजय सिंह (शिक्षक), श्रीमती मालती नायक (सहा. शिक्षक विज्ञान), सुनंदा सर्वणकार (शिक्षक), श्रीमती साहिना परविन (सहा. शिक्षक विज्ञान),. कु. सुधा पटेल (व्याख्याता), श्रीमती ख्याती चन्द्रा (कम्प्यूटर शिक्षक), श्रीमती जया प्रधान (शिक्षक हेल्थ एण्ड केयर), हरिश चन्द्राकर (शिक्षक इलेक्ट्रीक एण्ड हार्डवेयर) पी.एम.श्री सेजेस बरमकेला को डीईओ डहरिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है क्योंकि दिनांक 18 फरवरी 2026 को बोर्ड परीक्षा सबंधी महत्वपूर्ण बैठक संस्था में लिया जा रहा था, तत्पश्चात संस्था के स्टॉफ की बैठक लिया गया इसमें बिना किसी सक्षम अधिकारी को सूचित किये उक्त सभी अनुपस्थित पाये गये, जो कर्तव्य के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करता है, एंव सिविल सेवा आचरण (1965) के अंतर्गत कदाचार की श्रेणीं में आता है। उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित कर दिनांक 20.02.2026 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश डीईओ ने दिया है और कहा है किजवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
