Raigarh News

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में स्वयं पाठ्यक्रम पर आधारित एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में स्वयं पाठ्यक्रम पर आधारित एक दिवसीय वर्कशॉप का का आयोजन 23 मई को किया जा रहा है। इस वर्कशॉप में विश्वविद्यालय से संबंध्द समस्त महाविद्यालयों के स्वयं पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी सहभागिता करेगें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय चौहान के संरक्षण एवं कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित है जिसके मुख्य अतिथिध्मुख्य वक्ता प्रो. परीक्षित सिंह मनहास डायरेक्टर सी.ई.सी. यू.जी.सी. नई दिल्ली ऑनलाइन जुडेगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ऑनलाइन शिक्षा को बढावा देना तथा विद्यार्थियों को भारत सरकार के स्वयं पोर्टल एवं ई-लर्निग के प्रति जागरुकता को बढाना है। कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुशवाहा प्राध्यापक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं डॉ. जितेन्द्र गुप्ता सहायक प्राध्यापक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा स्वयं पोर्टल की विस्तृत जानकारी, पंजीयन करने, पाठयक्रम चयन, वीडियो लेक्चर देखने, ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दी जायेगीं। विश्वविद्यालय की स्वयं पाठ्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कौर चौबे ने बताया कि यह कार्यशाला अध्यापकों एवं विद्यार्थियों हेतु बहुपयोगी है उन्होंने सभी महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button