Raigarh News

शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण, आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के क्रम में महिला थाना रायगढ़ की टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। 08 अपै्रल को 45 वर्षीय पीडि़ता द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह वर्ष 2019 से घरेलू विवाद के कारण अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ रह रही है। इसी दौरान धमेन्द्र पासवान, जो उसके घर आता-जाता था, धमेन्द्र ने उसे सहारा देने एवं शादी करने का आश्वासन दिया, जिसके झांसे में आकर वह उसके संपर्क में आई।
पीडि़ता के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ स्थित अपने किराये के मकान में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद भी आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर संबंध बनाए जाते रहे। वर्ष 2025 में आरोपी इलाज के बहाने अपने गांव चला गया और पुन: 15 जनवरी को रायगढ़ लौटकर पीडि़ता को अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके पश्चात आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इनकार करते हुए धमकी दी।
पीडि़ता की लिखित शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के परसा केत, थाना लखनपुर जिला सरगुजा (अम्बिकापुर) में होने की जानकारी मिलने पर महिला थाना टीम द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात आरोपी धमेन्द्र पासवान पिता चन्द्रिका पासवान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लामारी कला थाना कांडी जिला गढ़वा (झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button