spot_img

Latest Posts

बिलासपुर डिवीजन में सम्मानित हुए निखिल कुमार बानी लगातार 7 वर्षों से MDRT और 2 वर्षों से ग्लैक्सी क्लब के सदस्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

बिलासपुर डिवीजन में सम्मानित हुए निखिल कुमार बानी

लगातार 7 वर्षों से MDRT और 2 वर्षों से ग्लैक्सी क्लब के सदस्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

सारंगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अभिकर्ता निखिल कुमार बानी ने बीमा क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और उपलब्धि हासिल की है। लगातार 7 वर्षों से MDRT की उपलब्धि हासिल करने तथा पिछले 2 वर्षों से LIC ग्लैक्सी क्लब के सदस्य रहने पर बिलासपुर डिवीजन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें LIC SDM यू के मिश्रा सर के हाथों उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर डिवीजन में कुल 42 MDRT अभिकर्ताओं के बीच निखिल कुमार बानी ने भी अपनी उपलब्धि दर्ज कराते हुए सम्मान प्राप्त किया। लगातार MDRT की उपलब्धि के साथ ग्लैक्सी क्लब की सदस्यता बनाए रखना उनके निरंतर और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को दर्शाता है।

बीमा जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास

बीमा क्षेत्र में MDRT की उपलब्धि अभिकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पेशेवर उपलब्धि मानी जाती है। निखिल कुमार बानी ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राहकों को जीवन बीमा के महत्व, परिवार की आर्थिक सुरक्षा तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया है।

ग्राहकों के साथ निरंतर संपर्क, उनकी आवश्यकहताओं को समझना और परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए जीवन बीमा की उपयोगिता समझाना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम

निखिल कुमार बानी की इस उपलब्धि को उनके निरंतर परिश्रम, लगन, अनुशासन और ग्राहकों के प्रति समर्पित सेवा का परिणाम माना जा रहा है। सात वर्षों से MDRT की उपलब्धि तथा दो वर्षों से ग्लैक्सी क्लब की सदस्यता उनके निरंतर प्रदर्शन और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सम्मान प्राप्त होने पर निखिल कुमार बानी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग उनकी कार्ययात्रा की सबसे बड़ी ताकत है। वे भविष्य में भी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक परिवारों को जीवन बीमा की सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जीवन बीमा केवल एक पॉलिसी नहीं, बल्कि परिवार के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक परिवार अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुसार उचित बीमा सुरक्षा के प्रति जागरूक भी क्ररेगे
बिलासपुर डिवीजन में सम्मान प्राप्त करने तथा लगातार सात वर्षों से MDRT और दो वर्षों से ग्लैक्सी क्लब से जुड़े रहने पर उनके शुभचिंतकों, ग्राहकों एवं परिचितों ने निखिल कुमार बानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि से सारंगढ़ क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss