spot_img

Latest Posts

बरमकेला थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को किया याद

रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना रहा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का शाम 5:30 बजे प्रोजेक्टर, स्क्रीन और साउंड सिस्टम के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित परेड को उपस्थित लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की अलग-अलग रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार दिया।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई। आयोजन में विभिन्न वर्गों की भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss