वित्त मंत्री ओपी द्वारा पेश बजट में ज्ञान के साथ गति के बाद संकल्प का समावेश:- अरुण धर दीवान

रायगढ़। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए तीसरे बजट को ऐतिहासिक बताते हुई कहा पहले पेश किये बात में ज्ञान का समावेश रहा दूसरे बजट में ज्ञान के साथ गति को शामिल किया गया और अब तीसरे बजट में ज्ञान गति के साथ साथ साय सरकार का विकास के प्रति ठोस संकल्प की झलक भी नजर आ रही है।
इस बजट में संकल्प की अवधारणा को परिभाषित करते हुए भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने कहा कि बजट में समावेशी विकास,अधोसंरचना,निवेश,कुशल मानव संसाधन,अंत्योदय,लाइवलीहुड,पालिसी से परिणाम तक समग्र विषयों के क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यह बजट हर छत्तीसगढ़ वासी को लाभ पहुंचाएगा। वर्ष 25-26 की तुलना में 12.4: वृद्धि के साथ यह बजट 7,09,553 करोड़ रुपए का है। 10.07: की वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए अनुमानित है।बजट के आंकड़े बताते है कि व्यय में वृद्धि प्राप्तियों के अनुरूप संतुलित है।
रायगढ़ को मिली प्राथमिकता
जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा विधायक ओपी चौधरी यह बात नहीं भूलते कि उनकी बड़ी जीत में रायगढ़वासियों की अहम भूमिका है।रायगढ़ की दशा दिशा बदलने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे। रायगढ़ में विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त ओपी के सार्थक प्रयासों का परिणाम है।महाविद्यालय, बलौदाबाजार तथा किरोड़ीमल महाविद्यालय, रायगढ़ को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन करने के लिए चयनित किया है, जिसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए रायपुर में 200 सीटर अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रावास तथा मनेन्द्रगढ़ एवं रायगढ़ में 100-100 सीटर अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रावास के लिए बजट में प्रावधान किया है।
