Raigarh News

बीडपारा व रामलीला मैदान में पुलिस की दबिश, 6 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल सीएसपी रायगढ़ मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री तथा रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बिक्री की सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 नगदी रकम एवं एक बाइक जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बीड़पारा में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 6.168 किलो गांजा जब्त
25 मई को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलो पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साढू जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद उम्र 43 वर्ष के साथ मिलकर गांजा बिक्री करता है। मोहम्मद वसीम ने दो दिन पहले उसके घर पर गांजा बिक्री के लिए छोड़ा था। सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया, जिसने ओडिशा से गांजा लाना और बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी वसीम ने यह भी बताया कि उसका एक साथी उन्हें ओडि़शा से गांजा लाकर देता है। जिससे संपर्क करने पर उसी ने दो दिन पहले 6 पैकेट गांजा बिक्री के लिए दिया था। गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार
26 मई को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग लडक़ों को बुट्रम इंजेक्शन के माध्यम से नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ एवं विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली ठनजवतचींदवस ज्ंजतंजम प्दरमबजपवद न्ैच् 2उह (ठनजतनउ), 02 नग सिरिंज, नगदी रकम 7370 एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी खरसिया को घड़ी चौंक रायगढ़ के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष 200 बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, 7570 नगदी रकम, मोबाइल एवं अपाचे मोटरसाइकिल जब्त किया है। थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button