Raigarh News

विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय  पांडे हुए शामिल

विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय  पांडे हुए शामिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए समाज की एकता और विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संजय भूषण पांडे विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, वीर गैंद सिंह एवं महारानी दुर्गावती सहित महान आदिवासी महापुरुषों को नमन किया।

इस अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा एवं महापुरुषों की गौरवगाथा को दर्शाने वाली पुस्तक और पारंपरिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुस्तक एवं कैलेंडर की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

संजय भूषण पांडे ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी समृद्ध विरासत है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक एकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “जय जोहार, जय आदिवासी” के नारों के साथ आदिवासी एकता और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button