Raigarh News

शटर तोडक़र लाखों की मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात नकाबपोश चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना ग्राम कुडुमकेला के तेलीपारा निवासी 31 वर्षीय सेतराम साव की “साव कंप्यूटर एंड मोबाइल” नामक दुकान में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेतराम साव सडक़पारा मेन रोड स्थित अपनी दुकान को 15 फरवरी की रात करीब सवा 8 बजे रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात 4-5 चोरों ने दुकान के शटर का ताला लोहे की रॉड से तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे नए और पुराने मोबाइल फोन एक-एक कर बैग में भर लिए और मौके से फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सभी चोरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। हैरानी की बात यह रही कि जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरा भी अपने साथ ले गए, लेकिन डीव्हीआर वहीं छोड़ गए। इसी क्टत् में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकती है।
घटना के बाद पीडि़त दुकानदार सेतराम साव ने घरघोड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ब्ब्ज्ट फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। इलाके में इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button