spot_img

Latest Posts

रायगढ़ में लव जिहाद व धर्मांतरण का मामला गरमाया

रायगढ़। बजरंग दल रायगढ़ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए शहर के गंभीर लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति ने अपनी वास्तविक वैवाहिक स्थिति छिपाकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उससे विवाह किया। संगठन का कहना है कि विवाह के बाद युवती के साथ मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा की गई तथा उसके बच्चों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बच्चों को राष्ट्रविरोधी नारे सिखाने और बुलवाने का प्रयास किया जाता था। इसके अलावा नशे के कारोबार सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है। बजरंग दल ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, आरोपी की संपत्तियों और वित्तीय स्रोतों की पड़ताल करने तथा यदि विदेशी फंडिंग या अन्य संदिग्ध संबंध पाए जाएं तो उन पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
संगठन ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि पीडि़त पक्ष और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उन्हें किसी प्रकार के हमले या नुकसान की आशंका है।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss