Raigarh News

जिला स्तरीय जनसंख्या के आधार पर आरक्षण रोस्टर निर्धारण करने कलेक्टर  को सौंपा विधिक ज्ञापन।

जिला स्तरीय जनसंख्या के आधार पर आरक्षण रोस्टर निर्धारण करने कलेक्टर  को सौंपा विधिक ज्ञापन।

सारंगढ नव गठित जिले की नियुक्तियों एवं चयन प्रक्रियाओं में आरक्षण रोस्टर निर्धारण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के पालन में 2011 की जनगणना के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा(अनुसूचित जाति,जनजाति,अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण)अधिनियम 1998 नियम के अनुसार अनुसूचित जाति 29%,अनुसूचित जनजाति 14% एवं अन्य पिछड़े वर्ग 14% आरक्षण रोस्टर तय करने ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के आर के सभरवाल निर्णय 1994 के आरक्षण रोस्टर समान वितरण सिद्धांत के अनुसार दूसरा पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तय करने की मांग ज्ञापन में शामिल है।आगे इसी आधार पर जिले में सहायक शिक्षक, हॉस्टल अधीक्षक,पटवारी,सहायक ग्रेड 03 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इत्यादि की भी भर्तियां होगी।

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में नव गठित जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ से श्रीमती कविता प्राण लहरे  विधायक बिलाईगढ़, बी भारद्वाज अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद सारंगढ़, गनपत जांगडे
विधायक प्रतिनिधि सारंगढ़, सोनी अजय बंजारे  अध्यक्ष नगरपालिका सारंगढ़, छबिलाल रात्रे  पूर्व विधायक सारंगढ़,  सोनी अजय बंजारे अध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़,अजय बंजारे  अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका सारंगढ़, लता अरुण लक्ष्मे  डीडीसी, विनोद कोसले , तेजेश्वर रात्रे , रोहित महिलाने , रमेश अनंत , एम आर कठौतिया ,  शैल अजगल्ले , चुनेश्वर लहरे , बाबूलाल जांगडे ,अजय कोशले , भानुप्रभा जोल्हे , दुर्गा जोल्हे , गंगा जोल्हे  , अमृतलाल जांगड़े , टी आर बौद्ध  सहित जिले भर के अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य शामिल रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button