आदिवासी विकास विभाग द्वारा छात्रावास में किया गया वृहत वृक्षारोपण
सारंगढ
कलेक्टर के निर्देशानुसर आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रमों में बृहद रूप से दादा काका दीदी नानी थीम पर एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण किया गया और प्रत्येक पौधों का देख-रेख करने हेतु रजिस्टर संधारित करते हुए पौधो का नाम दिया गया ताकी सभी पौधों का देख भाल कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं की निगरानी में हो इस प्रकार से पर्यावरण दिवस मनाया गया आज के कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉक्टर बद्रीश सुखदेवे , कनिष्ठ लेखा अधिकारी शिवकुमार महिलांगे, राजकुमार अजगले सहायक ग्रेड 2 , विमल कुमार अजगल्ले विकास खंड प्रभारी आदिवासी विकास सारंगढ़ , आदित्य एनसीसी प्रभारी, छात्रावास अधीक्षक संतराम धृतलहरे , विजय टंडन, महेंद्र चौहान, उर्मिला अजगल्ले, दिव्या तिवारी, सरिता कैवर्त , एनसीसी के छात्र छात्राएं एवं समस्त कर्मचारी बच्चे कार्यक्रम शामिल रहे।
