Raigarh News
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग के निधन से खरसिया पत्रकार जगत में शोक की लहर

खरसिया। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित फर्म टेकचंद बनवारी लाल, खरसिया से जुड़े कैलाश गर्ग के निधन की दुःखद खबर से खरसिया नगर सहित पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 72 वर्षीय कैलाश गर्ग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद करीब डेढ़ माह तक उनका उपचार चला, लेकिन जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए अंततः उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को खरसिया में किया जाएगा।
