Raigarh News

सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो वाहन चालक ने बुजुर्ग को ठोंकर मारकर दूर तक घसीटा, मामले में अपराधिक मानव वध का प्रयास की बढ़ाई गई गंभीर धाराएं

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सड़क दुर्घटना के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसीड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध अपराधिक मानव वध का प्रयास की श्रेणी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश गर्ग निवासी टी.आई.टी. कॉलोनी, खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 06 जुलाई की शाम लगभग 5ः45 बजे उनके बड़े पिता कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। राठौर चौक के समीप पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से आ रही स्कार्पियो वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक मोटरसाइकिल को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में गंभीर अवस्था में ईलाजरत हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन, मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा आरोपी स्कार्पियो वाहन चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को 21 जुलाई  को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को जब्त किया गया। गौरतलब है कि घटना समय आरोपी वाहन चालक शराब के नशे में थाना जिस पर साक्ष्य एवं विवेचना के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एमव्ही एक्ट बढाई गई तथा  आरोपी को गिरफ्तार किया तथा प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप अपराधिक मानव वध का प्रयास सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button