Raigarh News

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ मे हुआ वृहत वृक्षारोपण

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ मे हुआ वृहत वृक्षारोपण

सारंगढ 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायगढ़ के बैनर तले, पी एम श्री सेजेस सारंगढ़ में आज   विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर का शुभारंभ जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के हाथों से एक पेड़ मां के नाम संदेश के साथ वृक्षारोपण से हुआ।एनसीसी अधिकारी बजरंग आदित्य द्वारा इस अवसर पर कैडेट्स को वृक्षारोपण के महत्व, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर  शाला प्रबंधन समिति के राजेश केशरवानी,दीपक थवाईत,निर्मला जायसवाल सांसद प्रतिनिधि अरूण यादव गुड्डू,   डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एस डी एम वर्षा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ स्कूल के प्राचार्य एल पी पटेल, रेडक्रास प्रभारी , एन एस एस प्रभारी, स्कूल कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ उपस्थित हुए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button