Raigarh News

कुपोषण मिटाने जिला प्रशासन, आई एम ए, आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास

कुपोषण मिटाने जिला प्रशासन, आई एम ए, आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास

सारंगढ  :- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन तथा डॉ जे एन शुक्ला के कुशल नेतृत्व में  जिला के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत छुहीपाली ग्राम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को संवारने हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान गांव के चिन्हित 15 कुपोषित बच्चों सहित आसपास के ग्रामों से आए हुए 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियाँ एवं पोषण आहार प्रदान किया गया । इन बच्चों का वजन व वृद्धि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रति सप्ताह दर्ज की जाएगी, जबकि 1 माह बाद पुनः सयुंक्त टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके कुपोषण की स्थिति का जायजा लिया जाएगा । इस शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला (सीनियर फिजिशियन) ने बताया कि 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा छुहीपाली के 15 कुपोषित बच्चों को गोद ली गई है, जिनका पूर्ण उपचार एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा । डॉ भारती पटेल (शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय सारंगढ़) द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं विशेष रूप से कुपोषित बच्चों को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ स्थित एनआरसी में भर्ती कराने की सलाह दी । ग्राम व क्षेत्रवासी अपने बीच क्षेत्र का नामी वरिष्ठ व विशेषज्ञ चिकित्सकों को पाकर उत्साहित नजर आए । इस शिविर में डॉ आर एल सिदार (बी एम ओ सारंगढ), डॉ अनूप अग्रवाल (कान, नाक, गला विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय सारंगढ़), जन औषधि केंद्र और आशा निकेतन वृद्धाश्रम सारंगढ के संचालक श्री रामभूषण तिवारी, श्रीमति चंचन रात्रे (प्रशासनिक परियोजना अधिकारी आई सी डी एस कोसीर), आईसीडीएस पर्यवेक्षक श्रीमति विजेता केशरवानी , जिला चिकित्सालय सारंगढ़ स्थापित एनआरसी के फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर सरला कुर्रे, टी बी इकाई जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में कार्यरत दिनेश बरेठ, सरिता बरेठ तथा ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच  रामगोपाल अजय , उपसरपंच  सुनील बरेठ सहित बड़ी संख्या में आसपास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button