Raigarh News

सीएससी भेडवन के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीवनदीप समीति की अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने दी बधाई-

सीएससी भेडवन के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीवनदीप समीति की अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने दी बधाई-
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेड़वन ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95.08 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन और टीम वर्क का परिणाम मानी जा रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं के मूल्यांकन के लिए 16 और 17 मार्च को NQAS के तहत निरीक्षण किया गया। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त मूल्यांकनकर्ता डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. अंजु गोपे प्रधान ने केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान रजिस्टर और रिकॉर्ड की जांच के साथ ही मरीजों एवं स्टाफ से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया गया। हर्बल गार्डन, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन व्यवस्था, पोषण आहार, स्वच्छ पेयजल और वार्डों की साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं को भी परखा गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button