CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

आईएस‌ओ अधिकारी का जामपाली खदान में निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था सख्ती से लागू करने का दिया निर्देश

घरघोड़ा । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर खान सुरक्षा एवं बचाव विभाग के आन्तरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी श्री सनत कुमार तिवारी ने शनिवार को रायगढ़ क्षेत्र के जामपाली खुली खदान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में आईएस‌ओ अधिकारी सनत कुमार तिवारी के साथ जामपाली के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक शाहबाज अहमद, खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा, खान सुरक्षा अधिकारी कमला कान्त नायक, कामगार निरीक्षक खनन मुकेश कुमार मंडल वरिष्ठ सर्वेक्षक राजकुमार मिश्रा एवं एम आर खान शामिल रहे। आईएस‌ओ अधिकारी श्री तिवारी जामपाली ओसीएम के ओबी फेस, कोयला फेस, ब्लास्टिंग कार्य, पम्प हाउस, ओ बी डम्प खदान के उत्पादन रोड, कोल एवं ओबी बेंच एवं जल स्तर सहित अन्य खनन स्थलों का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया।

आइएसओ अधिकारी ने खान सुरक्षा विभाग में सुरक्षा कार्य करने वाले सम्बन्धित अधिकारी एवं माइनिंग सुपरवाइजरों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा कर सुरक्षा दस्तावेजों की जांच किया। निरीक्षण के दौरान आईएस‌ओ अधिकारी सनत कुमार तिवारी ने कहा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ने कहा सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button