Raigarh News
जिला कलेक्टर के नेतृत्व में विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण
जिला कलेक्टर के नेतृत्व में विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण
सारंगढ आज जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सारंगढ़ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्मित विभिन्न तालाबों, पुप वाटिका, उद्यान (गार्डन), प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों, बस स्टैंड, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय , जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल , अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनहित एवं गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करने हेतु ऐसे निरीक्षण निरंतर किए जा रहे हैं।
