प्रांजल पैकेज पीने के पानी का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय हुए शामिल
प्रांजल पैकेज पीने के पानी का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय हुए शामिल
(सारंगढ़)। ग्राम खजरी में प्रांजल पैकेज पीने के पानी के शुभारंभ एवं श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं मेहमानों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए पूजा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, जगन्नाथ केशरवानी मंडल अध्यक्ष दीपक साहू , चिंताराम साहू, , बंशीधर साहू, सतीश शर्मा, रमेश तिवारी, भारत जटवार, पूर्व सरपंच खीकबाई साहू, पुरुषोत्तम साहू, रमा साहू, सुशीला साहू, सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में संजय भूषण पाण्डेय ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित परियोजनाएं प्रत्येक व्यक्ति की मूल आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए श्री धीरज साहू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवन की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश आज आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
