जिला स्तरीय उड़नदस्ता एवं वृत्त सारंगढ़, की कार्यवाही में लगभग सौ लीटर महुआ शराब व दो सौ पच्चीस किले बनान्े की सामग्रियां जब्त
*जिला स्तरीय उड़नदस्ता एवं वृत्त सारंगढ़,जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ की कार्यवाही
*
आबकारी आयुक्त पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में आज आबकारी विभाग जिला स्तरीय उड़नदस्ता/वृत्त सारंगढ़ जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं धारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
सूचना मिली की ग्राम पचपेड़ी में उमेश केरकेट्टा तथा गणेशराम टंडन द्वारा अपने रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर गवाहों एवं आरोपीयों की उपस्थिति में उनके रिहायशी मकान की विधिवत जाँच तलाशी ली गई।
जाँच तलाशी में आरोपीयों के द्वारा अपने कब्जे मकान में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब का निर्माण कर धारण किये जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई-
प्रकरण का विवरण:
कायम प्रकरण: 02
(1)जप्त मदिरा-45 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब तथा 225 किलोग्राम मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान
आरोपी का विवरण-
उमेश केरकेट्टा पिता बसंतलाल निवासी पचपेड़ी थाना सारंगढ़
(2) जप्त मदिरा: 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब
तथा 240 किलोग्राम मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान
आरोपी का विवरण-
गणेशराम टंडन पिता बंशोराम निवासी पचपेड़ी थाना सारंगढ़
आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है।
उक्त कार्यवाही में उड़नदस्ता प्रभारी सह सहा.जिला आब. अधि. आनंद वर्मा,आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।
