पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने कहा नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाए धोखा दिवस के रुप में मनाए ,पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है

सारंगढ कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा द्वारा मोदी के जन्मदिन और सत्ताधीश के रूप में उनके 25 वर्ष को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाना दे। का सबसे बड़ा झूठ है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल विवादों और असफलता से भरे रहे है। मोदी के कार्यकाल को सेवा जतन के रूप में मनाना भाजपा का जनता से क्रूर मजाक है। भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस, जुमला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये क्योंकि मोदी सरकार वादा किये थे 100 दिन में महंगाई कम होगा, नहीं हुआ।हर साल 2 करोड़ रोजगार मिलेगा, नहीं मिला।हर घर तक नल, हर सिर पर छत, नहीं हो रहा।
हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में सफर करेंगे, काला धन आयेगा, कालाधन वाले विदे”। चले गये। पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के लोन राइट ऑफ किए गए।वहीं पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एक ही प्रश्न के सही और गलत उत्तर देने वाले को बराबर नंबर दिये गये, कहीं गलत जवाब वाले को ज्यादा नंबर दिया गया।पीएससी साक्षात्कार में 1:3 के नियम का पालन करे 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि हम यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा आयोजित करायेंगे लेकिन पिछले दो बार से पीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियां हो रही है।2024 की मुख्य परीक्षा में कापी जांचने में गड़बड़ी हुई है।प्रेस वार्ता में विधायक उत्तरी जांगडे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे सूरज तिवारी गनपत जांगडे महामंत्री नीतिश बंजारे नगरपालिका उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार रवीन्द्र नंदे राधेश्याम जायसवाल रमेश खुंटे किशोर निराला सतीश श्रीवास राजू यादव सहित अन्य कई कांग्रेसियों की उपस्थिति रही ।

