Raigarh News

12 वर्ष सेवा, सुशासन व जनविश्वास के मोदी सरकार ने बदली भारत की दिशा और दशा:- अमर अग्रवाल

मोदी के 12 सालों के स्वर्णिम सफर को लेकर भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने होटल अंश में प्रबुद्ध जनों के साथ किया मीडिया संवाद

रायगढ़। भाजपा नेता पूर्व मंत्री विधायक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल में होटल अंश में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान कहा मोदी सरकार के 12 वर्षों में ‘विश्वास की यात्रा’ का स्वर्णिम अध्याय ने देश की दशा दिशा बदली है।देश की जनता ने बार-बार साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाएं, जब सरकार शासन नहीं सेवा का माध्यम बने, तब जनता उसका साथ भी देती है और भरोसा भी व्यक्त करती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने उस अटूट विश्वास की कहानी है, जिसने राजनीति में एक नया मिथक स्थापित किया है। यह विश्वास प्रचार से नहीं, कठिन समय में लिए गए निर्णयों, राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति और जनता से सीधे संवाद से बना है। जनविश्वास से जनादेश तक की बातों का जिक्र करते हुए कहा 2014 में जनता ने पहली बार मोदी जी को आशीर्वाद देकर देश सेवा के लिए दिल्ली भेजा। 2019 में यह विश्वास और मजबूत होकर सामने आया। 2024 में लगातार तीसरी बार शपथ के बाद प्रधानमंत्री जी ने पहली फाइल पर हस्ताक्षर किया तो वह किसान कल्याण की थी ।पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की मंजूरी। यही संदेश है: सरकार का पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है।आज छक्। 22 राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों में जनता की सेवा कर रहा है। यह राजनीतिक विस्तार नहीं, जनता के विश्वास का विस्तार है। 12 साल में भारत में हुए कायाकल्प का ब्यौरा देते हुए कहा किसान का सम्मान, आय में वृद्धि का आंकड़ा बताया ।च्ड किसान निधि से देश के 11 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 रु सीधे खाते में। धान डैच् 1,360 रु से बढक़र 2,300 रुध्क्विंटल। च्ड फसल बीमा से 8,500 करोड़ रु का क्लेम। ज्ञब्ब् से 24 लाख किसानों को 4: ब्याज पर लोन। 12 सालो तक सुरक्षा हेतु ऐसे मापदंड अपनाए गए जिससे आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की तस्वीर में रंगे भर सके । सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए यह साबित हुआ कि नया भारत निर्णायक कार्रवाई में विश्वास करता है। रक्षा उत्पादन 46,429 करोड़ से बढक़र 1.54 लाख करोड़ रुपए का हो गया। रक्षा निर्यात 686 करोड़ से 38,400 करोड़ का पहुंचा । 65: रक्षा उपकरण अब स्वदेशी है तेजस, प्छै विक्रांत, ब्रह्मोस मेड इन इंडिया की पहचान है।
स्वास्थ्य और स्वच्छता के संबंध में अमर अग्रवाल ने कहा आयुष्मान भारत से 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज। एम्स की संख्या 6 से बढक़र 23 हो गई । कोविड में 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर भारत ने “वैक्सीन मैत्री” से 99 देशों की मदद की। स्वच्छ भारत से 12 करोड़ शौचालय बनाए गया।बुनियादी ढांचा बदला सडक़, बिजली, रेल रोज 12 किमी से बढक़र 34 किमीध्दिन हाईवे निर्माण किया गया । च्डळैल् से 4 लाख किमी ग्रामीण सडक़ बनाई गई । छत्तीसगढ़ के 98: गांव पक्की सडक़ से जुड़े। सौभाग्य योजना से 2.86 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली। 24झ्7 बिजली मुहैया कराई गई । रेल बजट 16 गुना बढ़ गया । वंदे भारत, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकरण किया गया। अर्थव्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में भारत 10वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बना। न्च्प् से रोज 50 करोड़ लेनदेन। च्स्प् योजना से 12 लाख नए रोजगार। मोबाइल निर्माण 2 इकाई से बढक़र 300 इकाई हो गई । निर्यात 163 गुना बढ़ा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता। मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर तक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 1.9 लाख करोड़ से 11.3 लाख करोड़। सेमीकंडक्टर के लिए 1.64 लाख करोड़ की 12 परियोजनाएं मंजूर। “मेड इन इंडिया” चिप्स अब दुनिया को शक्ति देंगे। विरासत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के तहत
“विकास भी, विरासत भी”। 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक, केदारनाथ पुनर्निर्माण। बाबा साहेब के पंचतीर्थ, बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस। सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी। राजपथ बना कर्तव्य पथ। नई संसद मे सेंगोल। अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप परमवीर चक्र विजेताओं के नाम किए गए।

देश का वैश्विक सम्मान बढ़ा

ळ-20 की सफल अध्यक्षता 70 लाख करोड़ थ्क्प्। 38 देशों से 9 थ्ज्।। 44 यूनेस्को धरोहर स्थल। 668 कलाकृतियां स्वदेश लौटीं। 177 देशों ने योग दिवस अपनाया। प्रधानमंत्री जी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान। मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में 75: अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बने। आंतरिक सुरक्षा के संबंध में कहा देश नक्सलवाद से मुक्ति हुआ । रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ जोन बना। जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक।पर्यावरण की दिशा में गैर-जीवाश्म ऊर्जा से 50: बिजली का लक्ष्य 5 साल पहले हासिल। 283 ळॅ नवीकरणीय क्षमता। भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर।मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, विश्वास, विरासत और विकास के समन्वय के वर्ष रहे हैं। जनता ने सिद्ध किया है कृ नीयत साफ हो, नेतृत्व मजबूत हो, नीतियां स्पष्ट हों तो देश बदलता है। 2014 से शुरू हुई यह विकास और विश्वास की यात्रा अब रुकने वाली नहीं है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ जन-जन के सशक्तीकरण की यह धारा अविरल बहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने की अपील करते हुए अमर अग्रवाल के कहा आज का भारत रुकने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की जीत है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button