Raigarh News

जिले के वन वन विभाग के दैनिक वेतन भोगियों की बैठक सम्पन्न

जिले के वन वन विभाग के दैनिक वेतन भोगियों की बैठक सम्पन्न

सारंगढ आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ वनमंडल वन वन विभाग के अंतर्गत कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों कर्मचारियों की बैठक टमटोरा पर्यटक विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ। बैठक में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 548 के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौहान के तत्वाधान एवं गरिमामयी उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। उक्त आयोजित बैठक में आकस्मिकता निधि एवं स्थायीकरण को लेकर एवं कर्मचारियों के अन्य विभिन्न कई महत्वपूर्ण मुद्दो, समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष कीर्तन चौहान, नरेंद्र नायक उपाध्यक्ष रामकुमार स्वर्णकार उपाध्यक्ष , सुनील कुमार यादव मीडिया प्रभारी, केशव निषाद सचिव , रामकुमार साहू संगठन मंत्री , प्रताप सिंह , मनोज साहू , लक्ष्मी साहू, उतम यादव , विनोद इजारदार, उग्रसेन नायक, लखन पटेल , लोकेश साहू, राजेश जांगड़े , फिरत पटेल, उतरा , प्रताप सिदार, निराकार सिंदर, हुलास सिदार, घनश्याम पटनायक प्रशांत यादव , खगेश्वर चौहान एवं संघ के सभी अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक पूर्णतः सफल रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button