Raigarh News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन

रायगढ़। अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित साइंस ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से तमनार क्लस्टर के 14 गाँवों के लगभग 980 छात्रों को व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रयोगात्मक शिक्षा की सीमित उपलब्धता को देखते हुए यह पहल बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद कर रही है। मोबाइल विज्ञान लैब के माध्यम से छात्र अपने ही स्कूल परिसर में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, उपकरण और प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में युवा छात्रों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और सीखने के अवसरों को बढ़ाने का कार्य लगातार कर रही है।
इस पहल ने बच्चों में सहभागिता को बढ़ाया है। ग्रीष्म और शीतकालीन शिविरों के दौरान पहले झिझकने वाले छात्र अब प्रयोगों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने पहली बार वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग किया, जिससे उनकी सीखने की रुचि में वृद्धि हुई है। बच्चों की वैज्ञानिक सोच भी मजबूत हो रही हैकृ”हाँ” जैसे सरल उत्तरों से आगे बढक़र वे अब “क्यों?” जैसे प्रश्न पूछ रहे हैं, जो उनके तर्कपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है। इसके साथ ही विज्ञान मेलों में मॉडल प्रस्तुत करते समय विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उनकी मंच क्षमता, संप्रेषण कौशल और विषयगत समझ अधिक स्पष्ट दिखाई देने लगी है।
अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को विज्ञान शिक्षा के माध्यम से सशक्त करना और उन्हें भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना है। संस्था की यह पहल ग्रामीण समुदायों में नए सीखने के अवसर उपलब्ध करा रही है और बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि को आगे बढ़ा रही है।
छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन की अन्य पहलें
छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा स्थानीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने, छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और पोषण जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण समुदायों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर, टीकाकरण सहायता और मातृ शिशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। आजीविका सशक्तिकरण के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों, कौशल प्रशिक्षण और किसान सहायता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। जल संरक्षण, चसंदजंजपवद और स्वच्छता अभियानों जैसे पर्यावरणीय प्रयास भी समुदायों के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।
इन सभी पहलों का उद्देश्य राज्य में स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में योगदान देना है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button