Raigarh News

नसों की समस्या पर स्वास्थ्य शिविर 16 को

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति नरेंद्र रतेरिया की अभिनव पहल से शहर के आशीर्वाद पुरम कालोनी के बगल मैन रोड बड़े रामपुर नगरवन गार्डन गेट के ठीक सामने दीनदयाल रतेरिया बगीचा में नस संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए व सभी समाज के जनमानस को स्वास्थ्य संबंधित राहत देने के पवित्र उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 16 फरवरी को सुबह 12 .15 बजे से संध्या 6.30 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी
नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर पूज्य पिताजी दीनदयाल रतेरिया जी की प्रेरणा से किया जा रहा है। वहीं इस शिविर में प्राचीन वैदिक पद्धति से शरीर के नसों की विभिन्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा। शिविर में जबलपुर निरोग धाम के सुप्रसिद्ध नसों के चिकित्सक शिरकत करेंगे जो नसों, घुटने, लकवा,कमर पीठ व गठिया रोग व अन्य समस्याओं में बड़ों व छोटे बच्चों का जांच उपचार कर समाज के लोगों की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
श्री रतेरिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में गठिया, आर्थोराइट्स, लिंगामेंट इंजुरी, ऑस्टियोपोरोसिस, जबड़ों का ना खुल पाना, नसो का दब जाना, पुरानी चोट, रीढ़ की हड्डी का तिरछा होना, स्लिप डिस्क पैरों में भारीपन, झुनझुनी, साइटिका, कंधा, कूल्हे का दर्द, हर्पिस के बाद नसों का दर्द, स्तनों में गांठ व शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ सहित अनेक समस्याएं इसी तरह बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, एडी उठाकर चलना, हाथ पैरों का तिरछापन, कम सुनना, कम देखना, विलंब शारीरिक विकास, सेरेबल पॉल्सी, में लाभ पाने के लिये 9425572180 ,7869405187 संपर्क कर सकते हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button