Breaking News

अमेजन प्राईम पर हिंदी वेब सीरीज राख हुई रिलीज

रायगढिय़ा कलाकार मोहन सागर की उपलब्धियों में जुड़ी एक और कड़ी

रायगढ़। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम गेजामुड़ा की पगडंडियो से निकल कर माया नगरी मुंबई में कला के क्षेत्र में अपनी पहचान कायम करने वाले कलाकार मोहन सागर ने फिल्मी दुनिया में भी शानदार एंट्री करते हुए अपनी कला का लोहा मनवाया है स बीते शुक्रवार को अमेजन प्राईम पर हिंदी वेब सीरीज राख रिलीज हो गई है, जिसमें मोहन सागर अभिनय करते नजर आ रहे हैं, प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और दिव्येन्दु भट्टाचार्य जैसी स्टार कास्ट को लिया गया है, इन्हीं सब के साथ मोहन सागर ने एक यूनिक करैक्टर को बख़ूबी जिया है। सस्पेंस से भरी यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है स
रायगढिय़ा कलाकार मोहन सागर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल म्युनिसिपल स्कूल से पढ़ाई की, कलागुरू वेदमणी सिंह से संगीत की आधारभूत तालीम लेकर इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय से वरिष्ठ रंग प्रशिक्षक डॉ. योगेन्द्र चौबे से रंगमंच की शिक्षा लेकर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली का रुख किया, जहां रंगमंडल (रेपर्टरी) में चार साल रहे, देश के शीर्षस्थ रंग निर्देशकों के साथ काम करने का अनुभव लेकर मोहन मुंबई पहुंचे, मोहन ने अपने लक्ष्य के प्रति फोकस्ड रहते हुए छोटे बड़े फिल्म और धारावाहिकों में काम करना शुरू किया, मोहन मुंबई में फ्री-लांसर के तौर पर लगातार थियेटर भी कर रहे हैं स
मोहन के इस नये काम को लेकर रायगढ़ के कलाकारों रंगकर्मियों तरुण बघेल, डॉ. योगेन्द्र चौबे, हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा, रविन्द्र चौबे, अनुपम पाल, नितिन दुबे, राकेश शर्मा, राजेश जैन, विवेक तिवारी, रिषी दुबे, कल्याणी मुखर्जी, युवराज सिंह आजाद, टिंकू देवांगन सहित उनसे जुड़े तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल रचनात्मक क्रियाशील भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button