गौ हत्या कर गौ मांस बेचने वाले आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
सारंगढ़ गौ हत्या कर गौ मांस बेचने वाले पदुमलाल व रामजी आजाद की जमानत याचिका मुख्य न्यायिक दणडाधिकारी सारंगढ़ की अदालत मे रिपोर्टकर्ता श्रीमती उर्मिला महंत की ओर से जमानत आवेदन पर आपत्ति कर आपना पक्ष रखने पर जमानत खारिज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था.. जिसका आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने अपर जिला न्यायालय मे दिनांक 16/6/26 को पुनः जमानत आवेदन लगाई गई जिसकी सुनवाई आज 18/6/26 को हुई.. शासन की ओर से प्रफुल तिवारी एजीपी व उर्मिला महंत की ओर से राकेश कुमार शुक्ला ने आरोपीयो के जमानत का विरोध किया.. गौ हत्या व गौ मांस व्यापार करने वाले अपराधियों को जमानत लाभ मिलने से मनोबल बढेगा व वे और अधिक अपराधियों गतिविधियों मे भाग लेगें… अपर जिला सत्र न्यायधीश अमित राठौर साहब की अदालत ने सभी पक्षो को सुनने के बाद आरोपीयो की जमानत खारिज कर दिया है।
