CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

एसईसीएल प्रबंधन लिखित समझौता की एकमुश्त विस्थापन राशि देने से इन्कार,उग्र आन्दोलन की ग्रामीणों ने दी चेतावनी 

घरघोड़ा। ग्राम बरौद के विस्थापित परिवार आज अपनी अधिकारों की रक्षा के लिए पुनः एक दिवसीय हड़ताल आन्दोलन कर बता दिया की हमें अपनी अधिकारों की रक्षा करने आता है हम एसईसीएल प्रबंधन की ग़लत निति को बिल्कुल बर्दाश्त नही करेंगे उच्च न्यायालय बिलासपुर तक जाएंगे और आने वाले दिनों में समझौता के तहत् सभी विस्थापित परिवारों को एकमुश्त विस्थापन राशि 6,31,500/- नही मिलेगी तो उग्र आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

हम अपनी अधिकार को लेकर रहेंगे पूर्व में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा 27.11.2025 को लिखित समझौता पर ग्रामीणों एवं एसईसीएल प्रबंधन के बीच हस्ताक्षर हुआ था। लेकिन केवल 04 विस्थापित परिवार को अभी तक विस्थापन लाभ 6,31,500/- रुपया भुगतान प्रबंधक द्वारा किया गया है, अन्य लोगों को देने के लिए इधर उधर गोल मटोल जवाब दे रही है। जिन परिवारों ने मकान तोड़कर एसईसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर चुके है वे परिवार अब जाऐ तो कहा जाऐ । एसईसीएल प्रबंधन द्वारा और 05 दिवस का समय मांगा गया है अब देखना ये होगा की लिखित समझौता का एसईसीएल प्रबंधन किस प्रकार से पालन करती है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button