Raigarh News

महानदी तट पर बसे गांव के ग्रामीणों के लिए बाढ़ अलर्ट जारी*कलेक्टर ने आवश्यक राहत बचाव व्यवस्था के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए

*महानदी तट पर बसे गांव के ग्रामीणों के लिए बाढ़ अलर्ट जारी*कलेक्टर ने आवश्यक राहत बचाव व्यवस्था के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 31 जुलाई 2026/रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) के गेट खोले जाने से महानदी का जल स्तर बढ़ेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सोशल मीडिया में जानकारी दी कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने ओड़िशा सरकार से हीराकूद डेम के गेट खोलने के लिए बातचीत और अन्य सरकारी पत्राचार की है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आवश्यक राहत बचाव व्यवस्था के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के ऐसे गांव जो महानदी किनारे बसे हैं, जहाँ जल भराव, बाढ़ की सम्भावना है वहां कोटवार के माध्यम से मुनादी कर लोगों को अलर्ट रहने और गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की जानकारी देने के निर्देश दी हैं। इसी प्रकार उचित स्थान में ग्रामीणों और उनके मवेशियों को शिफ्ट करने, रहने, पेयजल, भोजन व्यवस्था आदि के लिए सरपंच सचिव, तहसीलदार, फूड ऑफिसर, सीईओ जनपद आदि को तत्काल समन्वय से सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button