Raigarh News

सीए दिवस पर ध्वजारोहण व रक्तदान शिविर का आयोजन

रायगढ़। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (प्ब्।प्) की रायगढ़ ने आज 1 जुलाई को सीए दिवस के अवसर पर दिनभर विभिन्न भव्य और सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्वन प्रोफेशन, वन फैमिली, वन विजनश् के संदेश के साथ आयोजित इस उत्सव में सीए सदस्यों और उनके परिवारों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 8:30 बजे शाखा परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर से पधारे सीए दिनेश त्महपवदंस ब्वनदबपस डमउइमत उपस्थित रहे, जिनके कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण संपन्न किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों को सीए दिवस की बधाई दी और पेशे से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी एवं इस पेशे की गरिमा को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
सामाजिक सरोकार को निभाते हुए सुबह 10 बजे से संजीवनी नर्सिंग होम , रायगढ़ में एक रक्तदान शिविर तथा वृहद रक्त जांच एवं स्वस्थ जांच का आयोजन किया गया। शिविर में सीए सदस्यों और युवा विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया, जहां लगभग 20-22 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं के लिये कंपलीट फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी।
सीए दिवस के इस विशेष मंच पर रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी की ओर से समाज और अर्थव्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 वरिष्ठ एवं सक्रिय सीए सदस्यों का सम्मान किया गया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सभी का अभिनंदन किया, जिससे समारोह का उत्साह दोगुना हो गया।
शाम को ब्प्ब्।ै। रायगढ़ शाखा द्वारा विशेष सम्मान और प्रोत्साहन कार्यक्रम (।चचतमबपंजपवद ब्मतमउवदल) आयोजित किया गया। इसके तहत वर्तमान में नए बने सीए सदस्यों (छमूसल फनंसपपिमक ब्।े), सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के बाद सभी ने मजेदार गेम्स और रिफ्रेशमेंट्स का आनंद लिया।
दिनभर के व्यस्त और गरिमामयी कार्यक्रमों के बाद शाम 6 बजे से सीए सदस्यों और उनके परिवार के लिए एक शानदार मनोरंजन सत्र रखा गया। सभी सीए मेंबर्स ने सपरिवार (ब्। थ्ंउपसल डमउइमते) एक साथ मिलकर थिएटर में मूवी का आनंद लिया। इस गेट-टुगेदर का मुख्य उद्देश्य आपसी मेलजोल और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा। उक्त जानकारी शाखा के मीडिया प्रभारी सीए राहुल अग्रवाल द्वारा प्रेषित की गई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button