Raigarh News

फिर से हुई गौ मांस की बिक्री, गौ सेवकों की तत्परता से तीन गिरफ्तार

सारंगढ पहले भी इसी मोहल्ले में रेड मारा जा चुका है जिसमें गौ मांस जप्त कर अपराधियों को जेल भेजा गया था। और साथ ही अन्य लोगों भी चेतावनी दिया गया था कि गौ मांस बिक्री अपराध है और इस काम का त्याग कर देवें। फिर भी बार बार गौसेवकों को सूचना मिल रही थी कि इस मोहल्ले में बड़े स्तर पर गौमांस बेचा जा रहा था।

आज दो लोगों के द्वारा गौ मांस खरीद कर ले जाया जा रहा था जिनका पीछा कर गौसेवकों के द्वारा पकड़ा गया। उसके बाद उन्हें सिटी कोतवाली सारंगढ़ लाया गया। जहां पूछताछ के बाद उनके द्वारा बताया गया कि ये गौ मांस उन्होंने वीरेन्द्र रात्रे नामक व्यक्ति से खरीदा है।

गौसेवकों के द्वारा उन्हें थाना लाने की खबर जानकर मोहल्ले के सभी गौमांस विक्रेता अपने अपने घरों में ताला लगा कर भाग चुके थे।

SP सर के निर्देशन पर पुलिस प्रशासन द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए तालों को तोड़ कर स्वीपरमोहल्ला के कई घरों से गौ मांस जप्त किया गया, जिसमें
क्विंटलो में गौ मांस पाया गया है।

पुलिस द्वारा सभी घर मालिकों पर अपराध दर्ज किया गया है। पर मुख्य आरोपी वीरेन्द्र रात्रे जिसका नाम उन दोनों के द्वारा खरीदी हेतु लिया गया था वह अब भी फरार है।
अब तक केवल 3 लोग ही गिरफ्तार किए गए हैं।

फरार अपराधियों के द्वारा उन पर कार्यवाही करने हेतु गौ सेवकों को धमकी आना भी शुरू हो गया है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इसपर कठोर कार्यवाही करता है या नहीं। गौ सेवकों की मांग ही की जितने भी घरों से गौ मांस जप्त किया गया है सभी पर बुलडोजर कार्यवाही की जाए। अब यह सत्ता एवं समाज के नेतृत्वकर्ताओं पर है, की उनके द्वारा इतने संगीन विषय पर ध्यान दिया जाता है या उनके द्वारा गौ माता हेतु अपने अकर्तव्यता प्रमाण दिया जाता है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button