Raigarh News

उर्वरक निरीक्षक ने सरसीवा क्षेत्र में किया खाद दुकानों की जांच

*उर्वरक निरीक्षक ने सरसीवा क्षेत्र में किया खाद दुकानों की जांच*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु उर्वरक निरीक्षको के द्वारा नियमित औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते रविवार को उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के द्वारा जिले के सरसीवा क्षेत्र के विक्रय केंद्रों मेसर्स महामाया ट्रेडर्स , मेसर्स ऋषि ट्रेडर्स , मेसर्स प्रकाश ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स प्रकाश ट्रेडर्स पेंड्रावन को नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिले में अब तक 57 निजी एवं सहकारी केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है।

*कार्यवाही*

अनियमितता पाए जाने पर 27 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, 8 विक्रय केंद्रों का अनुज्ञप्ति निलम्बित किया गया है तथा एक प्रकरण कालाबाजारी का कलेक्टर कोर्ट के अधीन है। जिले में निरंतर निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। किसी भी प्रकार कि अनियमितता पाए जाने पर एफसीओ कानून 1985 के तहत कार्यवाही किया जाएगा।

*खाद भंडारण एवं वितरण*

वर्तमान में खरीफ की तैयारी जोरो पर है जिले में रासायनिक खाद 16805.360 मैट्रिक टन एवं बीज 15801 क्विंटल उपलब्ध है किसानों के मांग अनुरूप पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया गया है। जिले में कुल 25390 मैट्रिक टन रासायनिक खाद भंडारण उपरांत 8554 मैट्रिक टन वितरण किया गया है तथा 5053 क्विंटल बीज वितरण किया गया है। जिले में यूरिया सहकारी क्षेत्र में अब तक 12295 मैट्रिक टन , डीएपी 1608 मैट्रिक टन , एनपीके 1489 मैट्रिक टन, एमओपी 996 मैट्रिक टन तथा 1266 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया गया है जो कि खरीफ वर्ष 2025 मे वितरण किये गये खाद का 66% प्रतिशत है।

*अफवाह से दूर रहने अपील*

जिला प्रशासन कृषको के हित में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और सुगम वितरण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकतानुसार उर्वरक प्राप्ति हेतु विक्रय केंद्रों से संपर्क करें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button