केशला सोसाइटी में खाद संकट से किसानों को मिली राहत

रायगढ़। पिछले एक सप्ताह से एनएच-49 स्थित केशला सोसाइटी में किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था,खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान लगातार परेशान थे,वहीं, किसानों का आरोप था कि उन्हें उच्च अधिकारियों का हवाला देकर अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकाया जा रहा था, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी,जैसे ही इस समस्या की जानकारी किसान साथी लल्लू सिंह को मिली, वे तत्काल केशला सोसाइटी पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इसके बाद उन्होंने रायगढ़ पहुंचकर श्री सिंह (नोडल अधिकारी) से मुलाकात कर किसानों की समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की लल्लू सिंह के प्रयासों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग सैकड़ों किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली, किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए लल्लू सिंह और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया,किसानों का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
–समाचार
अपेक्स हॉस्पिटल व लायंस क्लब खरसिया सिटी द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क शिविर
निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम परामर्श ओपीडी का आयोजन
रायगढ़। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़, व लायंस क्लब खरसिया सिटी के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन 9 अगस्त , दिन रविवार को स्थान अग्रसेन भवन, खरसिया,जिला- रायगढ़ (छ.ग.) मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज्यादा हो जाती है। डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक पचास प्रतिशत से ज्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।
अपेक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे ओपीडी का आयोजन किया जाता रहा है,तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फर्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है। डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि खरसिया व आसपास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस ओपीडी में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह दी जाएगी व सभी प्रकार के टेस्ट में 25ः की विशेष छूट दी जायेगी।
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो.न. 9329142515, 9329915091 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है।
